राघोपुर में चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर रामविशनपुर चौक के समीप एनएच 57 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि भपटियाही की ओर से श्रीपुर तरफ जा रही एक ई-रिक्शा पर से एक बोरी में 10 लीटर चुलाई शराब के साथ रामविशनपुर पंचायत के भगता टोला वार्ड 14 निवासी प्रमोद सिंह और प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड 12 निवासी रंजीत सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
——

