फारबिसगंज/सैफगंज:विद्यानन्द ठाकुर के असामयिक निधन से शोक की लहर
दिवाकर कुमार, फारबिसगंज/अररिया

फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सैफगंज के 55 वर्षीय विद्यानन्द ठाकुर के असामयिक निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। विद्यानन्द काफी मिलनसार व दिलदार व्यक्तित्व वाले लोग थे। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे लगभग तीन वर्षों से प्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित थे जिसको लेकर उन्हें प्रति माह रक्त चढ़ाया जाता था अचानक कल दिन में वो अपने कमरे में सोये हुए थे और सोये ही रह गए ।
वही रविवार को उनके अंतिम संस्कार में सरपंच रामानंद पासवान,बाबू मण्डल,गंगा प्रसाद भगत ,श्याम ठाकुर,सरोज ठाकुर,मनीष साह, ,मुकेश यादव,बिपुल यादव,मिथुन सिंह,सूरज भगत, मिथिलेश साह,प्रदीप यादव,सन्तोष यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

