राघोपुर पुलिस ने अलग-अलग मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
ब्रजेश कुमार , राघोपुर, सुपौल

राघोपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे पिपराही में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान एक बाइक बीआर 38क्यू 4663 से एक प्लास्टिक बोरी में 6 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ। मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
वहीं एक शराब तस्कर घनी आबादी का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया
गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड 12 निवासी मिथलेश सरदार के रूप में की गई है। बाइक और शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में कोर्ट के फरार वारंटी डुमरी पंचायत के सतकोदरिया निवासी मो. अली हसन और मो. आमिर को गिरफ्तार किया। सभी के कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

