“समाजसेवी माधव सिंह के निधन पर शोक की लहर”।
रिपोर्ट:-विकास आनन्द, राघोपुर

नगर पंचायत सिमराही समाज के सम्मानित व्यक्ति और साफ सुथरी छवि के लिए विख्यात समाजसेवी माधव प्रसाद सिंह के निधन से राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र सहित पूरे सुपौल जिले में शोक की लहर देखी जा रही है। माधव सिंह 81 साल के उम्र तक अपने परिवार की जवाबदेही से देख रेख करते हुए गुजर गए और अपने पीछे हँसता खेलता नाती पोता से परिपूर्ण परिवार को रुलाकर चले गए।काफी दिनों से बीमार चल रहे माधव सिंह का देहान्त रात्रि करीब 10बजे हो गया था। वही उनके पुत्र मुन्ना सिंह ने बताया कि पिताजी की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव त्रिवेणीगंज प्रखण्ड के बाजीतपुर लहरनिया गावँ में हो, इसी कारण कुछ घंटों के लिए शुभचिंतकों को अंतिम मुख देखने के बाद अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। माधव सिंह के निधन पर शोक जताने हेतु उनके सिमराही आवास पर भाजपा नेता बैजनाथ प्रसाद भगत, नूर आलम,विनय भगत, मिथलेश सिंह, सुनील सिंह, राधेश्याम भगत,सतीश कुमार,रोहित भगत, दिलीप पूर्वे सहित सैकड़ों की संख्या लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया और ईश्वर से मोक्ष प्राप्ति की कामना किया।

