प्रतापगंज: हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस।

राकेश सिंहा , प्रतापगंज सुपौल


प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र में 74वें गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। 26 जनवरी के अवसर पर सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं के अलावे चिन्हित जगहों पर लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाते हुए तिरंगे को सलामी दी।

वही स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर प्रभातफेरी निकालकर पूरे बाजार का भ्रमण कर शहीदों के याद में नारे लगाते रहे। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख डेजी रानी, सिचाई विभाग में जेई, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजय, एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक संजय कुमार, पीएचसी परिसर में प्रभारी हरेंद्र प्रसाद साहू, बीआरसी कार्यालय परिसर में बीईओ नंदकिशोर सिंह के अलावे प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवनों में मुखिया, ग्राम कचहरी में सरपंच ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया।

इस मौके पर बीडीओ श्रीराम पासवान, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव के अलावे गण्यमान्य लोगों ने जगह जगह पर झंडोत्तोलन में उपस्थित होकर उत्साह बढ़ाया।

Spread the love