प्रतापगंज/ सुपौल : भाड़े के ट्रक से 200क्विंटल धान भेजा गया करनाल , चालक ने रास्ते मे ही किया गायब ।
आशिष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के सुरजापुर बाजार से एक व्यवसायी द्वारा भाड़े के ट्रक से यूपी भेजा गया दो सौ क्विंटल घान गाडी मालिक द्वारा गायब करने का मामला प्रकाश में आते हीं थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। पीडित व्यवसायी राहुल कुमार भगत ने थाना को आवेदन दे कहा है कि वह जे पी ट्रेडिंग के नाम से अनाज खरीद बिक्री का धंधा करता है। इसी क्रम में 3 जनवरी को कटिहार जिला के गेंडाबाडी स्थित खान ट्रांसपोर्ट कंम्पनी से भाडे की एक ट्रक यूपी 44 ए टी 1285 मंगा कर उस पर 28हजार110 केजी ( दो सौ इक्कीस क्वींटल 10 केजी ) घान हरियाणा राज्य के करनाल स्थित बीआरसी ओभरीज मील को भेजा था। जिस ट्रक से धान भेजा गया उस ट्रक का चालक हीं मालिक भी था।
दिया गया चेक
जिसका नाम बजरंग शुक्ला था। जो यूपी के धरोपुर पो. हाजीपट्टी अल्ली गंज का रहने वाला था। पीडित व्यवसायी ने बताया कि ट्रक भाड़ा तय होने पर चालक सह मालिक शुक्ला के सुलतान पुर स्थित सेंट्रल बैंक खाते में भाडे की अग्रिम राशि 18 हजार 150 रूपया भी भेजा। साथ हीं 6850 रूपया नगद भी चालक को दिया था। धान लोड़ कर जब चालक गोरखपुर के पास पहूंचा तो उसने राहूल को फोन कर बताया कि ट्रक का टायर फट गया है। इसलिए दो तीन दिन लेट से करनाल पहूंचेगे। उसके बाद उसने अपना फोन स्वीच ऑफ कर दिया। चालक का फोन बंद हो जाने से व्यवसायी राहूल परेशान हो गया। 8 जनवरी को अचानक ट्रक मालिक सह चालक का फोन व्यवसायी राहूल को आया कि टायर के फटने से मैंने आपके धान को बेच दिया है।

राहुल ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि मेरे धान की कीमत 5 लाख 34 हजार 090 रूपया होता है। जिसे ट्रक चालक सह मालिक ने गवन कर फरार हो गया है। जब मैं ट्रक चालक को धान मील पहूंचाने या फिर लौटाने को दवाब बनाता हूं तो वह लौटाने से इन्कार करते हुए कुछ नहीं देने की धमकी देता है। पीडित व्यवसायी राहुल ने थाना को आवेदन दे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस भी पीडित व्यवसायी के आवेदन पर मामला दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दी है। जानकारी अनुसार अभी तक ट्रक और चालक पकड में नही आया है।

