भपटियाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
रिपोर्ट बिमल भारती सरायगढ़ भपटियाही ,सुपौल

भपटियाही थाना परिसर मे सोमवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा में किसी भी स्थिति में कोई भी व्यक्ति डीजे नहीं बजा सकते। डीजे बजाने पर वैसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी।

उन्होंने अपनी पहली बैठक में कहा क्षेत्र में अपराधियों तथा शराब कारोबार में लिप्त लोगों से कोई समझौता नहीं करें। ऐसे लोगों की सूची थाना में दें ताकि उस पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी मिलकर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग प्रदान करते रहे। बैठक में पूर्व थाना अध्यक्ष राघव शरण अंचलाधिकारी पिंटू कुमार चौधरी प्रमुख विजय कुमार यादव भक्ति आई पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव सुरेश प्रसाद सिंह जिला परिषद के पूर्व सदस्य राज नारायण प्रसाद गुप्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य महादेव प्रसाद यादव उपेंद्र प्रसाद यादव प्राचार्य सूर्यनारायण मेहता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता सुशील कुमार मोदी मोहन झा विजय कुमार सिंह बद्री नारायण यादव सुभाष कुमार बैजू यादव लाल बहादुर यादव चिंटू मेहता नवीन कुमार डॉक्टर सईद मोहम्मद जाकिर मदन राय मोहम्मद अलाउद्दीन इंद्र नारायण यादव मुकेश कुमार मेहता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

