राघोपुर पुलिस ने चोरी किए सामान के साथ पांच
शातिर चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र में हुऐ चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने चोरी किए सामान के साथ पांच आरोपी को गिरफ्तार किया
मामले में थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि बीते 7 अक्टूबर को सहरसा जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के केदली निवासी राजेश कुमार रंजन द्वारा चोरी के लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था वहीं पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में सोमवार की रात धरहारा पंचायत गणपतगंज वार्ड 10 निवासी धर्मेन्द्र कुमार के पास से चोरी किए गए एक लेपटॉप एक घड़ी बरामद किया गया आरोपी के निशान देही पर सिमराही वार्ड 7 निवासी मोहम्मद अरशद के पास से चोरी किए गए एक घड़ी बरामद किया गया वहीं सिमराही वार्ड 11निवासी आकाश कुमार के पास से एक एलईडी टीवी को बरामद किया बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए सामान की खरीदारी करने वाले फिंगलास पंचायत के परसरमा वार्ड 6 निवासी अभिषेक कुमार के पास से एक घड़ी बरामद हुआ वहीं करजाइन थाना क्षेत्र के सितापुर वार्ड 1 निवासी बिरेन्द्र कुमार के पास से चोरी हुए एक लेपटॉप को बरामद किया गया सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर सामान को जप्त कर लिया गया मंगलवार को आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

