गणतन्त्र दिवस को ले कि गई प्रखंड टी सी पी भवन में अहम बैठक ।

आशीष वर्मा  व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज/सुपौल : गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर सोमवार को टीपीसी भवन में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ श्रीराम पासवान ने की । बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित सभी विभाग के पदाधिकारी, सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रधान और गणमान्य लोग शामिल थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ श्री पासवान ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह तो मनाया गया। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए झांकी सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका। इस वर्ष कोरोना का प्रभाव नहीं होने से गणतंत्र दिवस समारोह पूर्व के वर्षों की भांति राष्ट्रीय पर्व मनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन हीं इस वर्ष सरस्वती पूजा का भी दिन पड़ने से दोनों महत्वपूर्ण महोत्सव को मनाने में कुछ परेशानियों आ सकती हैं। झण्डोतोलन और सरस्वती पूजनोत्सव के समय को देखते हुए उपस्थित शिक्षकों ने झण्डोतोलन के पश्चात झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में परेशानी बतायी। पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रखंड परिवार राष्ट्रीय पर्व के मौके पर प्रखंड के बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए हीं एक सांस्कृतिक मंच देता है। जहां बच्चों को झांकी और संगीत, नृत्यकला आदि का प्रदर्शन कर अपनी कला का प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। अन्ततः मंथन और चिंतन के बाद निर्णय लिया गया कि सुबह प्रभात फेरी और झण्डोतोलन कार्यक्रम के पश्चात सभी स्कूलों में दिन के 12 बजे तक विधादायनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना सम्पन्न कर दिन के बाद एक बजे से इच्छूक स्कूलों और विभागों की झांकी और स्कूलों के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

इसके लिए बीडीओ श्री पासवान ने बीईओ नन्द किशोर सिंह को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की मीटिंग बुलाकर कार्यक्रम तय करने की जिम्मेदारी सौंपी। बीडीओ ने प्रखंड़ द्वारा चिन्हीत सभी झण्डोतोलन स्थल पर साफ सफाई कराने को भी कहा। उन्होंने बताया कि झण्डोतोलन का मुख्य समारोह प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित जायेगा। बैठक में सीओ अंशु कुमार, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, अनि राम प्रवेश शर्मा, उपप्रमुख कार्तिक भिंडवार, पीओ मो. फूरकान, पूर्व उपप्रमुख अमोल भारती, सीडीपीओ सुलेखा कुमारी,विदूर नारायण सिंह, मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह, प्रताप विराजी, मनोज मरीक, कृष्ण प्रसाद मंड़ल, महानन्द पासवान, एच एम शतीश मंड़ल,राजेश चौधरी, शंभू महतो, अशोक भगत, अभिषेक कुमार, मनीष वर्मा, सरपंच मंजू कुमारी आदि शामिल थे।

Spread the love