योजनाओं का हुआ सामाजिक अंकेक्षण,मिली गड़बड़ियां

दिवाकर कुमार , अररिया

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज पंचायत में सोशल ऑडिट टीम द्वारा चल रहे कार्य का समापन शनिवार को कर लिया गया। यह ऑडिट उप विकास आयुक्त के ज्ञापन 32-34 में पिछले पांच दिनों से किया जा रहा था। जिसमें पंचायत के अंतर्गत चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली गई।सामाजिक अंकेक्षण के तहत पंचायत के वार्ड में घूम-घूमकर मनरेगा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का सामाजिक अंकेक्षण किया गया।जिसके बाद जन सुनवाई हुई जिसमें ग्रामीणों द्वारा रब्बा ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया था।  जांच में देखा गया कि कुछ व्यक्ति शौचालय का राशि लेने के बाद भी शौचालय नहीं बनाये है साथ ही मनरेगा योजना में भी कुछ वक्तियो का लेबर पेमेंट किसी और के खाते में भेज दिया गया था।

मोके पर सोशल ऑडिट टीम के प्रीति कुमारी ने बताया कि जो भी लाभुक आये थे इसका जनसुनवाई था लाभुक के बीच अध्यक्ष चुना गया जुड़ी मेंबर चुना गया अध्यक्ष के द्वारा निर्णय लिया गया कि कमियों को सुधार किया जाएगा ।मौके पर सोशल ऑडिट टीम के मेंबर प्रीति कुमारी, कविता कुमारी, आरती देवी, काजल ठाकुर, डोली देवी,कांति सिंह, मुखिया दिलीप पासवान, उपसरपंच अजय ठाकुर,विमल साह,पप्पू साह, सरपंच रामानंद पासवान,उप मुखिया प्रदीप यादव, वार्ड सदस्य बाबू मंडल आदि मौजूद थे ।

Spread the love