नेशनल हाईवे पर कुहासे में मीरा ट्रेवल्स पलट कर गड्ढे में गिरी 8 जख्मी
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही

नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात पूर्णिया से पटना जा रही मीरा ट्रेवल्स घने कोहरे में हाईवे से नीचे पलट गई जिसमें 8 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बस के पलटने से उसके नीचे दो यात्री दब गए थे जिसको किशनपुर थाना पुलिस तथा एनएचआई के कर्मियों ने हाइड्रा के सहयोग से बाहर निकाला। सभी जख्मों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही लाया गया जहां से 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल के डॉक्टर लक्ष्मीकांत भारती ने बताया जिन चार यात्रियों को रेफर किया गया उनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। दुर्घटना का कारण कुहासा बताया जा रहा है जिस कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया था। बस पर 70 से अधिक यात्री सवार थे जो जैसे तैसे बाहर निकल कर अपने-अपने जगह चले गए। नेशनल हाईवे के एंबुलेंस के सहारे 8 जख्मी यात्री को अस्पताल लाया गया।

