निर्मली : क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन , हर्ष।

संतोष कामत , निर्मली

हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली में गुरूवार को युवा दिवस के अवसर पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० उमाशंकर चौधरी ने की. जहा डॉ० उमाशंकर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि
भारत देश की ज्यादातर आबादी युवा है और किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं पर ही निर्भर करता है।नई प्रतिभा के आने से देश को ना सिर्फ तरक्की मिलती है, बल्कि देश का विकास भी सही तरह से होती है उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारत देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।राष्ट्रीय युवा दिवस, युवाओं को प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. क्योंकि जितना मेहनती भारत का युवा होगा एवं जिनता योगदान वह देश के विकास के लिए देंगे देश उतनी ही गति से आगे बदेगे।
वहीं, डॉ० अतुलेश्वर झा ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता कर युवा दिवस मनाया गया ।इस क्विज प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं में हर्ष देखा गया. कहा कि युवाओं का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान होता है इस बात को कोई खारिज नहीं कर सकता है.कहा कि महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया , जिसमें महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र और छात्राओं में प्रतियोगी माहौल का सृजन करना है. मौके पर महाविद्यालय के डॉ कृष्णा, शिक्षक डॉ अनिल कुमार मिश्रा, डॉ अभयधारी सिंह, डॉ इन्द्रदेव सिंह यादव, डॉ पंकज कुमार, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ सुदीप्ता घोष, डॉ सुरेश कुमार निराला, मो. तौकीर हाशमी,डॉ मतीन, डॉ श्याम कुमार चौधरी, डॉ अनिरुद्ध कुमार, डॉ ललन कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ लक्ष्मी कुमारी, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, ऋषि झा के साथ साथ शिक्षकेत्तर कर्मी विपीन कुमार,अजय कुमार, मनोज कुमार, अजीत मंडल आदि उपस्थित थे। स्वयंसेवकों की उपस्थिति उत्साह से भरा हुआ था।

Spread the love