मजदूरी करने गए वक्ति की हरियाणा में मौत
दिवाकर कुमार , अररिया

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैफगंज पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी शाह शहादत पिता साह तैयब 39 वर्ष की बुधवार को हरियाणा में मौत हो गई। मृतक शाह शहादत हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम करते थे। जहां उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की संध्या पुलिस द्वारा वहां से फोन किया गया की सड़क दुर्घटना में इसकी मौत हो गई है आप लोग वहां से हरियाणा आ जाइये। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया मृतक को दो लड़का व दो लड़की है।मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि इन्तेहाज आलम ने बताया कि 3 माह पूर्व हरियाणा काम करने के लिए गया वही उसका सड़क दुर्घटना में मौत हो गया ।
फाइल फ़ोटो
वही साह कमरूल, राशिद जुनेद,साह एजुल,साह सोएब, शाह मुन्ना, चनकिशोर साह,मंटू साह,रिजवान, शाह हारिस, शाह सैयाद,सद्दाम हुसैन, हिकमत,अजय शाह,मोहम्मद सत्तार,रुस्तम राजा,मोहम्मद मुस्ताक,शाह रईश,मोहम्मद वारिस ने शोक संवेदना वक्त किया।

