थानों में जनता दरबार लगा भूमि विवाद से संबंधित मामलों का किया गया निबटारा ।

संतोष कामत , निर्मली सुपौल

शनिवार को निर्मली प्रखंड मुख्यालयों स्थित थाना परिसरों में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारे की कोशिश की गई। निर्मली थाना परिसर मेंपुअनि विशिष्ट मुनि राय की अध्यक्षता में तथा अंचल के क्लर्क हरे राम सहनी मौजूदगी में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए।

भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल छः मामले थे। शीतलहर के कारण जनता दरबार में फरियाद बहुत उपस्थित नहीं हो पाए ।दोनों दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर अगली शनिवार को उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया।लेकिन दोनों पक्षो से हाजिर नहीं यह कारण निष्पादन नहीं हो पाया।

Spread the love