भपटियाही पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल”

रिपोर्ट :-विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही,सुपौल

भपटियाही थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है । गिरफ्तार लोगों में छिटही हनुमान नगर गांव निवासी रणधीर कुमार, रतनपुरा थाना क्षेत्र के कोहबारा निवासी बुद्धेश्वर पासवान का पुत्र संजय कुमार ,पिपराखुर्द गांव निवासी कृपानंद शर्मा का नाबालिग पुत्र अनिल कुमार तथा छिटही गांव निवासी जिबछ राम शामिल है। जिबछ राम शराब के नशे में अपने अपने घर पर हंगामा मचा रहे थे और उसके परिजनों ने थाना में सूचना दिया तो पुलिस ने वहां पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।

बाकी के दो अभियुक्त मोबाइल तथा कैमरा लूट कांड के आरोपी है तथा एक रणधीर कुमार इंडो नेपाल सड़क पर हुए ट्रक लूट कांड के अप्राथमिकी आरोपित बताए गए हैं। थाना अध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि सभी लोगों को सुपौल न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Spread the love