निर्मली/ सुपौल: पीड़ित पत्रकार रौशन गुप्ता के घर  पहुंचे माननीय पप्पू यादव, कहा उक्त पुलिस पर हो एफ आई आर।

संतोष कामत, निर्मली

पप्पू यादव ने दैनिक जागरण के पत्रकार एवं विविध संघ निर्मली के पूर्व अध्यक्ष रौशन गुप्ता के आवास पर जा कर उन्हे सत्वाना दी ।उन्होंने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।उनके परिवार और साला के साथ पुलिस के साथ बर्बरता के साथ हुई मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया गया। उनकी सारी जानकारी पप्पू यादव के द्वारा लिया ।उन्होंने ने कहा ,पुलिस महकमे ने जिस प्रकार गुण्डा गर्दी किया गया ।वे बर्दास्त करने लायक नही है। उनसभी पुलिस कर्मी को सस्पैंड किया जाना चाहिए। उन्होंने सारी जानकारी पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश को दी गई ।प्रेस वालो के साथ इस तरह के रवैया बहुत ही तानाशाह है। उस घटना की उच्च स्तरीय जांच अच्छे से करवाना चाहिए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिससे समाज में उनकी तानाशाही रवैया का संदेश पहुंचे। उनके शिक्षक शाला एवं पत्नी शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है शिक्षा अधिकारी से बातचीत कर उनकी सस्पैंडर तोड़ने को भी कहा गया है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि इस तरह के घटना की निंदा करनी चाहिए

जानकारी के लिए बता दें कि
निर्मली शहर के हटिया चौक के पास गत शनिवार की देर शाम बिना नंबर प्लेट वाली पुलिस गाड़ी में सवार पुलिस अधिकारी के द्वारा पुलिस और पत्रकार के पुत्र के बीच हुई झड़पों दैनिक जागरण के पत्रकार एवं विधिज्ञ संघ निर्मली के पूर्व अध्यक्ष रोशन गुप्ता व
संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता श्री गुप्ता एवं इनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध बर्वरतापूर्ण दुर्भावना से ग्रसित होकर निर्मली थाना में कांड सं-268/2022 दर्ज किया गया है।
छोटी-मोटी बातों को लेकर मनगढ़ंत तरीके से अनुचित उक्त कांड अधिवक्ता श्री गुप्ता, उनकी शिक्षिका पत्नी पुष्पा कुमारी, इनके कनीय अभियंता पुत्र रवि शंकर उर्फ राजा, इनके द्वितीय पुत्र विभूति भूषण भारती तथा शिक्षिक साला शिवेन्द्र कुमार के विरुद्ध अंगिसा कुमारी पुअनि निर्मली थाना द्वारा कांड दर्ज कर 31 दिसंबर 2022 की संध्या 8ः30 बजे के करीब-निर्मली, वार्ड-06 स्थित श्री गुप्ता के स्वसुर रामावतार साह के घर से रात्री को जबरदस्ती श्री गुप्ता, पुष्पा कुमारी एवं शिवेन्द्र कुमार को घर में घुसकर जबरदस्ती थानाध्यक्ष निर्मली, सअनि मुकेश कुमार, अंगिसा कुमारी पुअनि एवं अन्य तकरीवन-15 पुलिस कर्मी के बल पर निर्मली थाना लाए तथा रातों रात वीरपुर भेज दिये।
ज्ञात हुआ है कि बिना प्राथमिकी दर्ज किये आवासीय गृह से रात के वक्त गिरफ्तारी की गई तथा वीरपुर थाना हाजत में अभी तक रखा गया है। 01-1-2 जनवरी 2023 के पूर्वाहन 4 बजे में रौशन कुमार गुप्ता के नीज आवास के भीतर घुसकर रविशंकर भारती को गिरफ्तार किया गया तथा 1 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज कर करीब 5 बजे अपराहन में वीरपुर भेजा गया। कोविड जाॅच नहीं होने तथा कांड संबंधित अद्यतन डायरी की अनुपलब्धता के कारण 02-जनवरी की अपराहन तक उक्त लोगों को वीरपुर थाना हाजत में रखा गया है। जबकि किसी व्यक्ति के आवासीय घर से 6 बजे संध्या के बाद सामान्य स्थिति में गिरफ्तारी पर रोक है। जिस बातों की अनदेखी कर तथा दुर्भावना से ग्रसित होकर घर से खींचकर गिरफ्तार किया गया। गई।

Spread the love