राघोपुर : प्रखंड प्रमुख ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख मो. फिदा हुसैन ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया।
वहीं प्रखंड प्रमुख मो. हुसैन ने कहा कि कड़कती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। इस दौरान धरहरा पंचायत से पहुंचे लाभार्थी मुन्नी देवी, सीता देवी, मोती सादा, सीताराम सादा, बिंदेश्वर सादा,रेशमी देवी सहित 15 जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया।
मौके पर बीडीओ ओम प्रकाश, सीओ प्रीति कुमारी, धरहरा पंचायत मुखिया कमलेश साह, रोहित चौधरी सहित कई अन्य की मौजूद थे।
———-

