निर्मली पुलिस के द्वारा पत्रकार व परिवार पर गलत अभियुक्तिकरण मामला तूल पकड़ रहा है, चारों तरफ पुलिस विरोध शुरू।

रिपोर्ट:-सन्तोष कामत, निर्मली, सुपौल

निर्मली शहर के हटिया चौक के पास गत शनिवार की देर शाम बिना नंबर प्लेट वाली पुलिस गाड़ी में सवार पुलिस अधिकारी के द्वारा पुलिस और पत्रकार के पुत्र के बीच हुई झड़पों दैनिक जागरण के पत्रकार एवं विधिज्ञ संघ निर्मली के पूर्व अध्यक्ष रोशन गुप्ता व उनकी पत्नी शिक्षिका पुष्पा कुमारी, साला शिवेंद्र कुमार, पुत्र रवि शंकर उर्फ़ राजा कुमार की गिरफ़्तारी को लेकर सोमवार को विधिज्ञ संघ निर्मली परिसर में संघ के अधिवक्ता व पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। मौक़े पर विधिज्ञ संघ निर्मली के महासचिव गिरधारी प्रसाद साहु, पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण कामत, अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह, नरेंद्र महाशेठ, नंदकिशोर प्रसाद, भोला प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार भारती, विकास कुमार, पत्रकार संघ निर्मली के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, इमामुद्दीन, भागवत कुमार, रोशन राय सहित डेढ़ दर्जन से अधिक अधिवक्ता व पत्रकार मौजूद थे। प्रदर्शन के उपरांत विधिज्ञ संघ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने निर्मली एसडीएम से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन सौंपा है।

एसडीएम के माध्यम से अधिवक्ताओं ने बिहार स्टेट बार काॅउन्सिल, पटना, पुलिस महानिरीक्षक, पटना, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहरसा प्रक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक सुपौल, अध्यक्ष जिला विघिज्ञ संघ सुपौल, वीरपुर, त्रिवेणीगंज, निर्मली विधायक अनिरूद्व प्रसाद यादव, सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत व ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को पत्र भेजा गया है।


सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता श्री गुप्ता एवं इनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध बर्वरतापूर्ण दुर्भावना से ग्रसित होकर निर्मली थाना में कांड सं-268/2022 दर्ज किया गया है।
छोटी-मोटी बातों को लेकर मनगढ़ंत तरीके से अनुचित उक्त कांड अधिवक्ता श्री गुप्ता, उनकी शिक्षिका पत्नी पुष्पा कुमारी, इनके कनीय अभियंता पुत्र रवि शंकर उर्फ राजा, इनके द्वितीय पुत्र विभूति भूषण भारती तथा शिक्षक साला शिवेन्द्र कुमार के विरुद्ध अंगिसा कुमारी पुअनि निर्मली थाना द्वारा कांड दर्ज कर 31 दिसंबर 2022 की संध्या 8ः30 बजे के करीब-निर्मली, वार्ड-06 स्थित श्री गुप्ता के स्वसुर रामावतार साह के घर से रात्री को जबरदस्ती श्री गुप्ता, पुष्पा कुमारी एवं शिवेन्द्र कुमार को घर में घुसकर जबरदस्ती थानाध्यक्ष निर्मली, सअनि मुकेश कुमार, अंगिसा कुमारी पुअनि एवं अन्य तकरीवन-15 पुलिस कर्मी के बल पर निर्मली थाना लाए तथा रातों रात वीरपुर भेज दिये।
ज्ञात हुआ है कि बिना प्राथमिकी दर्ज किये आवासीय गृह से रात के वक्त गिरफ्तारी की गई तथा वीरपुर थाना हाजत में अभी तक रखा गया है। 1 जनवरी के पूर्वाहन 4 बजे में रौशन कुमार गुप्ता के नीज आवास के भीतर घुसकर रविशंकर भारती को गिरफ्तार किया गया तथा 1 जनवरी  को ही प्राथमिकी दर्ज कर करीब 5 बजे अपराहन में वीरपुर भेजा गया। कोविड जाॅच नहीं होने तथा कांड संबंधित अद्यतन डायरी की अनुपलब्धता के कारण 02-जनवरी की अपराहन तक उक्त लोगों को वीरपुर थाना हाजत में रखा गया है। जबकि किसी व्यक्ति के आवासीय घर से 6 बजे संध्या के बाद सामान्य स्थिति में गिरफ्तारी पर रोक है। जिस बातों की अनदेखी कर तथा दुर्भावना से ग्रसित होकर घर से खींचकर गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी के अवलोकन से स्पष्ट है कि सूचिका के द्वारा अपने आवेदन में कांड को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।
जबकि वास्ताविकता यही है कि सड़क पर खड़ी मोटरसाईकिल को लेकर पूअनि अंगिसा कुमारी एवं विभूति भूषण भारती के विरुद्ध हुई कहा सुनी हुई तथा रौशन कुमार गुप्ता उनकी पत्नी एवं साला बीच बचाव करने गए लेकिन मामला को शांत नही पाया उनके साथ भी कहा सुनी कर लिए मामला को देखते हुए इसकी जानकारी एसडीपीओ पंकज कुमार एवं एसडीएम संजय कुमार सिंह को दी गई। इनके बाद ,वे लोग थाना आए।थाना पर पब्लिक भीड़ चारों तरफ देखकर एसडीएम के द्वारा निर्देश दिया कि सभी लोगों का फोटोग्राफी करना शुरू करो जिसे देखते हुए लोग थाना चौक पर भीड़ कम की तथा अपने-अपने घर चले गए। अंगिसा कुमारी पुअनि भी सकुशल थाना पर पहुंच गई। उक्त घटना के तकरीबन 2 घंटे पश्चात सभी पदाधिकारियों के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो ग्राफी किया गया मामले को देखकर एफ आई आर किया गया ।रामावतार साह के घर से उक्त लोगों को गिरफ्तार किया गया। आपराधी की तरह घर से खीचकर गिरफ्तार किया गया तथा दो दिनों से यहां-वहां टपला खिलाते हुए अभी तक न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया है। जबकि उक्त लोगों में रौशन कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी बीमार रहा करते है तथा इस भीषण ठंड में अनहोनी भी घट सकती है। अधिवक्ताओं ने गलत अभियुक्तिकरण से निजात दिलाने हेतु समुचित कार्रवाई के साथ-साथ दोषी व्यक्तियों के विरूद्व कार्य का संज्ञान लेकर ऐसे लोगों के विरूद्व उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Spread the love