नववर्ष में शिव शिष्यों के सहयोग से गरीबो के बीच कंबल का किया गया वितरण
दिवाकर कुमार , अररिया
शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाऊंडेशन के तात्वाधान मे अररिया फारबिसगंज अंतर्गत सैफगंज भागपरवाहा के गुरु भाई बहनों ने गरीब, असहाय,विधवा,विकलांग लोगो को ठंड से बचाव के लिये गर्म वस्त्र के रुप में कंबल वितरण कर शिव शिष्यता का परिचय दिया।।शिव शिष्यों के द्वारा विगत कई वर्षों से ठंड के मौसम में कंबल वितरण किया जाता रहा है।ये गुरु भाई बहन आपस में मदद कर लोगो की.मदद करते है।।इतना ही नही शिव शिष्यों द्वारा विगत कई वर्षों से लाचार लोगो के लिये लाईफ सेवियर फाऊंडेशन के द्वारा रक्त भी मुहैया कराई जाती है।।
वही गुरु भाई राजेन्द्र बताते है की प्रथम शिव शिष्य साहब हरीन्द्रानंद जी कहते है की जिस दिन लोगो का आपको अपना दर्द लगने लगे समझ जाइए आप शिव शिष्य हो रहे हो।।जीवन के आखरी समय तक साहब लोगो को शिव के गुरु स्वरूप से जोडते रहे।।आज करोडों गुरु भाई बहन इस कार्य को नियमित रुप से कर रहे है।।
इस कार्यक्रम में गुरु भाई नरेश बहरदार,कृष्णानंद कुँवर,मुखिया दीलिप पासवान,बाबु मंडल,कलानंद बहरदार,विधानन्द बहरदार,रुपेश ठाकुर,शत्रुघन साह,ताराचंद बहरदार, उमेश बहरदार,महेन्द्र बहरदार,नीतीश कुमार,सुरजी देवी ,यशोदा देवी, मंजु देवी,पार्वती देवी ,ममता देवी , राजमणि देवी ,रुणा देवी आदि शिव शिष्य उपस्थित थे।।

