“छिटपुट मामले के बीच निर्मली नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न,68% हुआ मतदान”
रिपोर्ट:-चंद्रशेखर कामत, निर्मली, सुपौल

निर्मली: सुपौल नगर निकाय आम निर्वाचन 2022 को लेकर द्वितीय चरण का मतदान बुधवार को निर्मली नगर पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। निर्मली के वार्ड संख्या 6 में मतदाता के द्वारा ईवीएम की बटन की गरबरी की शिकायत मिली लेकिन पीठासीन से पूछे जाने पर इस बात को नकारा गया।वार्ड संख्या 2में काफी भीड़ की हालत में विद्यालय के कैंपस नही होने कारण काफी मशक्कत करना पड़ा।हालांकि नगर के वार्ड संख्या 12 स्थित उच्च विद्यालय निर्मली परिसर में मतदान करने गई एक महिला मतदाता द्वारा किए गए शिकायत पर महिला पुलिस कर्मी द्वारा मतदाता के साथ किए गए दुर्व्यवहार से आहत परिजनों द्वारा जब वस्तु स्थिति की जानकारी लेना चाहा तो कड़ी मिजाज वाली महिला पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति पर डंडा लगाते हुए दबोच लिया।

इतने में मतदान केंद्र के बाहर हो हंगामा होना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार निर्मली थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर हो हंगामा कर रहे लोगों की भीड़ को तितर-बितर कर दिए। मतदान में किसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने को लेकर पुलिस कर्मी के विरुद्ध शिकायत करने वाली मतदाता महिला के भाई को पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाया गया। हो हंगामा को लेकर पिंक मतदान केंद्र पर आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

मतदान को लेकर नगर पंचायत निर्मली में बनाए गए कुल 22 मतदान केंद्रों पर सुबह के 7:00 बजे से मतदान शुरू होकर संध्या के 5:00 बजे तक मतदान हुई। मतदान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश भी निर्मली पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस की 5 सदस्य मोटरसाइकिल वाहन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सायरन के साथ नगर के सड़क मार्गों पर दौड़ती रही। थाना पुलिस बल भी नगर के सड़क मार्गों के चप्पे-चप्पे पर खड़े दिखाई दिए। ठंड के बावजूद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ देखी गई। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं ने मतदान में अपनी सहभागिता बढ़-चढ़कर दिखाई। इस बार के चुनाव में भी महिला मतदाताओं का जलवा पुरुष मतदाताओं से कम नहीं रहा। बूढ़े एवं युवा मतदाताओं की उत्साह भी मतदान के दौरान देखने को मिली।

