हादसे में मौत के बाद शव आते ही अरर्राहा गांव में मचा कोहराम,परिजनों में शोक की लहर
दिवाकर कुमार , अररिया
फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के अरर्राहा गांव में अहले सुबह मृत बिनोद मंडल का शव लाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ज्ञात हो कि नरपतगंज के गेरुवा धार पुल के समीप सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पत्नी व बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये।
मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बिनोद मंडल मधुरा स्थित अपने जीजा के घर गया हुआ था।
फाइल फोटो
जहां पर दो दिन रहने के बाद सोमवार दोपहर अपने बाइक पर सवार होकर पत्नी बच्चा एक साथ अपने घर वापस अरर्राहा लौट रहे थे। इसी बीच गेरुवा नदी के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने आमने सामने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई वही मृतक को चार लड़की व लड़का है ।

मुखिया एव अन्य ग्रामीण मोके पर पंहुचकर परिजनों के ढांढस बंधाया साथ ही अंचलाधिकारी को घटना कि जानकारी दिया। वही गांव के कई गण्यमान लोगो ने शोक सवेंदना वक्त किया।

