अररिया: बुनियाद केंद्र में वितरण किया गया कम्बल।

बुनियाद केंद्र, अररिया में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त, अररिया श्री मनोज कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा अररिया द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जरुरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर कुल 50 लाभुक उपस्थित थे। जिनके बीच कंबल वितरण किया गया। कम्बल वितरण के उपरांत प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत मिल रहे लाभो के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इस दौरान कुछ शिकायतों को दूर करने का अस्वासन भी दिया। साथ ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Spread the love