गणपतगंज बाजार में चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान में दिवाल तोड़कर लाखो के चोरी की घटना को अंजाम दिया।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर। थाना क्षेत्र के गणपतगंज बजार स्थित विजय जवेलर्स मे सोमवार की रात अज्ञात चोरो ने दुकान के पीछे का दिवाल तोड़कर लाखो के चोरी की घटना को अंजाम दिया। हलांकि मेन लॉकर के नहीं टूटने से चोर अपने मकसद मे पूरी तरह कामयाव नहीं हो सका। घटना की सुचना पर मंगलवार के सुवह थानाध्यक्ष रजनीश केशरी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जायजा लिया। जानकारी देते पीड़ित दुकान मालिक विजय सोनी ने कहा की सोमवार को रात के करीव आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर पर चला गया, मंगलवार के सुवह 9 बजे जब पुनः दुकान खोला तो दुकान के अंदर का दृश्य देखकर पोंव तले जमीं खिसक गया। कहा की दुकान के अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त था लॉकर टुटा पड़ा था, दुकान के अंदर का सीसी टीवी कैमरा प्लास्टिक से ढका हुआ है, सीसी टीवी डिवीआर टुटा पड़ा है,

मामले की जानकारी तुरंत राघोपुर थाना को दिया, सुचना पर पहुंचे पुलिस ने चोरी हुए दुकान का जायजा लिया। चोरी के इस वारदात मे राहत की बात ये थी की मेन लॉकर को गरेंडर से काटने के बाद भी चोर लॉकर को खोलने मे नाकाम रहा। वहीं सीसी टीवी डिवीआर के तोड़ने के बाद भी चोर कैमरा मे कैद हो गए। जिसे पुलिस खांघालने मे जुटी है। दुकान मालिक ने कहा की उनके दूकान मे चोरी का यह वारदात नयी नहीं है, पिछले करीव 10 वर्षो मे यह पांचवा चोरी की घटना है जिसमे चोर सफल हुआ है, जब की चार वार चोर घटना को अंजाम देने मे असफल रहा है। बताया की पहली चोरी की घटना 2008, दूसरी घटना 2011एवं तीसरी घटना 4अक्टूबर 2015 मे हुई जिसमे हर वार चोर लाखो का जेवरत व नगद राशि चुराने मे सफल रहा। अभी तक के चोरी के सबसे बड़ी घटना 8 नबम्वर 2018 को घटी जिसमे लॉकर को तोड़कर कई लाख के सोने चांदी के जेवरात व नगद राशि सहित चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 2018 के इस घटना मे बड़ी बात ये थी की पुलिस के मौजूदगी मे चोर चोरी के इस वारदात को अंजाम दे गया, लेकिन निक्कमी पुलिस आज तक चोर को पकड़ने की बात तो दूर अभी तक चोर का सुराग तक नहीं लगा पाया है ।

जबकि वर्ष 2010, 2019,2020, 2021 मे चोरी के लिए आये चोर असफल रहा। इधर एक बार फिर इसी दूकान मे सोमवार की रात चोरी कर राघोपुर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। हलांकि इस वार के घटना मे चोर ने पुलिस को सीसी टीवी फूटेज देकर एक अहम् सुराग छोड़ गयी है। देखना दीपलचस्प होगा की इतने बड़े अहम् सुराग के हाथ लगने के बावजूद पुलिस चोर को पकड़ने मे कामयाव होते है या फिर अन्य वार की भांति कागजी खाना पूर्ति तक हीं सिमित रह जाती है।

Spread the love