राघोपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से झुलसा
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत वार्ड 6 में मंगलवार की शाम एक घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया।

हादसे में एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों के प्राथमिक ईलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार विशनपुर दौलत पंचायत वार्ड 6 निवासी सोनी कुमारी ( 24) किचन में खाना बनाने गई थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसे बुझाने में महिला आग की चपेट में आ गई।

घटना के बाद शोर सुनकर आग बुझाने पहुंचे महिला के पति गोत पौदार, भाई रमण कुमार, गोलू कुमार, शुभम कुमार भी आग की चपेट में गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं परिजनों और लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का उपचार जारी है। घटना में सभी 20 फीसदी तक झुलस गए हैं। खबर लिखे जाने तक सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
——–

