नगर पंचायत सिमराही में जमकर बरसे वोट, 70.97 फीसदी हुआ मतदान
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

नगर पंचायत सिमराही में रविवार को मतदाताओं ने जमकर वोट गिराया। 17 वार्डों में बनाए गए 29 बूथों पर 70.97 फीसदी मतदान हुआ। मतदान सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं के बीच उत्साह नजर आया।

चुनाव को लेकर बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि शाम 5 बजे तक 17 वार्डों में बने 29 बूथों पर 70. 97 फ़ीसदी मतदान पूरा हुआ है। जिसमें महिला वोटरों की संख्या 68 सौ 15 और पुरुष वोटरों की संख्या 72 सौ 8 है।

बताया कि मुख्य पार्षद पद के लिए 11, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 13 और 17 वार्डों के लिए 131 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत चुनाव में आजमाया है। 20 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
———

