सिमराही में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 5 में बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की ठोकर से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद मृतक के घर हाल लेने सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सिमराही वार्ड 5 निवासी कलानंद शर्मा के ढाई साल के पुत्र लक्ष्मण कुमार अपने घर के आगे में खेल रहा था। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया।
जिससे मासूम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों और परिजनों की मदद से घायल मासूम को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार बताया जा रहा है।
वहीं घटना के बाद मृतक के घर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। माता-पिता और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———

Spread the love