“कोटा में पढ़ रहे छात्र अंकुश ने की आत्महत्या,मौत को संदेहास्पद बता रहे हैं उनके मामा एवं परिजन”
रिपोर्ट:-विकास आनन्द, राघोपुर
त्रिवेणीगंज प्रखण्ड के लालपट्टी गावँ निवासी संजीव कुमार यादव के पुत्र अंकुश आनन्द मैट्रिक परीक्षा के बाद नीट की तैयारी के लिए दो वर्ष पूर्व ही राजस्थान के विद्यास्थली कोटा शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। पूरे परिवार को अपने मेघावी बच्चे अंकुश पर काफी गर्व और काफी उम्मीदें भी बनी हुई थी। लेकिन अचानक ही पिछले दिन अपने लाल अंकुश के आत्महत्या की बात सुनकर परिजन और सिमराही के नजदीक नानी घर के भी सारे परिजन किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए। परसरमा सिमराही में अंकुश के नाना देवन यादव को तो अब तक अपने नाती के मौत पर भरोसा नही हो रहा है। मामा चंद्रकिशोर यादव और सिंटू यादव ने तो आत्महत्या पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। दोनों ही मामा का स्पष्ट कहना है कि अंकुश कही से भी किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव में नही था और वर्ष 2018 से ही कोटा में रहकर काफी लगन से पढ़ाई कर रहा था,फिर अचानक से यह आत्महत्या की खबर हम सभी परिजन से समझ से बाहर है। मामा सिंटू यादव ने बताया कि मेरा भगिना अंकुश मैट्रिक में 90% से ज्यादे नंबर से उतीर्ण छात्र है।छात्र अंकुश अपने नानी घर मे सबका दुलारा था। इस घटना के सम्बंध में परिजन ने बताया कि आज पोस्टमार्टम होना है और उसके बाद मृतक शरीर परिवारवाले को सुपुर्द किया जाएगा।अंकुश के नानी घर के सभी परिजन बिहार सरकार से इस आत्महत्या की घटना की उच्च स्तरीय जांच की माँग कर रहे हैं।

