“कचरा प्रबंधन इकाई भवन का शिलान्यास”
रिपोर्ट- विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही
प्रखंड के शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में 10 दिसंबर शनिवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कचरा प्रबंधन इकाई भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय मुखिया सतीश कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वहां मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बसंत कुमार, जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार, कनीय अभियंता सौरभ कुमार, रोजगार सेवक उत्तम कुमार ,किसान सलाहकार चंदन कुमार सिंह, उप मुखिया रामदेव राय, पीटीए अशोक कुमार ,स्वच्छता प्रबंधक अजय कुमार ठाकुर, पर्यवेक्षक रामनाथ पोद्दार, संतोष कुमार पोद्दार, मोहम्मद इरशाद आलम, मोहम्मद इदरीश ,लालदेव यादव, हरिनारायण यादव, चंद्रिका देवी, मोहम्मद नोमान, मोहम्मद मजीद, दयानंद मंडल, संतोष कुमार सिंह, रामनरेश मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे । शिलान्यास समारोह में बोलते हुए मुखिया सतीश कुमार ने कहा कि कचरा प्रबंधन इकाई भवन के बन जाने से पूर्व पंचायत के कचरा का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है और उसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पंचायत के सभी वार्ड से कचरा का संग्रह कर उस स्थल पर रखा जाएगा और फिर उसका निस्तारण होगा।

