अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली का आयोजन”

रिपोर्ट :- विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही

अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार 10 दिसंबर को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड कार्यालय बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया । रैली को प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी पुष्पा ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। प्रवेशिका सीमा सोनी, रंजना कुमारी तथा सुनीता कुमारी की उपस्थिति में निकाले गए रैली में प्रखंड क्षेत्र से कई आंगनबाड़ी सेविका शामिल हुई। रैली को प्रखंड कार्यालय परिसर से नेशनल हाईवे और भपटियाही बाजार में भ्रमण कराया गया।

रैली में शामिल सेविकाओं ने लोगों के बीच में महिला हिंसा रोकने के प्रति आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की। रैली के माध्यम से महिलाओं ने कहा कि वह सब कहीं से भी कमजोर नहीं है। नारी को अपनी शक्ति पहचान करनी चाहिए ताकि वह महिला हिंसा के खिलाफ लड़ाई लड़ सके।

आंगनवाड़ी सेविका प्रमिला देवी, बसंती कुमारी, सीता कुमारी, ज्योति कुमारी, रेनू कुमारी, ममता भारती, सरस्वती कुमारी, नूतन कुमारी पुनीता कुमारी, गंगो देवी, तारा देवी, कंचन देवी, विमला कुमारी, राजकुमारी मेहता, मीरा कुमारी, पिंकी कुमारी, पुनीता सहित अन्य ने रैली में महिलाओं को एकत्रित होकर अपने ऊपर हो रहे जुल्म का प्रतिकार करने का अपील की। रैली के माध्यम से सेविकाओं ने लोगों के बीच में संदेश दिया कि नारी और पुरुष में कोई फर्क नहीं होता इसलिए कोई भी लोग जानबूझकर महिलाओं के साथ हिंसा नहीं करें। रैली में पूरे प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में सेविका पहुंची थी।

Spread the love