“कुढ़नी विधानसभा और गुजरात चुनाव में अप्रत्याशित जीत पर आतिशबाजी”
रिपोर्ट- विकास आनन्द, राघोपुर
सिमराही नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा में जीत एवं गुजरात मे हुए प्रचंड जीत के मौके पर आतशबाज़ी एवं लोगों के बीच मिठाई वितरण कर खुशी जाहीर की।आतिशबाजी कार्यक्रम को संचालित करने वाले भाजपा के जिला संयोजक ईoअनुराग जायसवाल ने कहा कुढ़नी विधानसभा जीत बिहार मे बढ़ रहे जन आधार का संकेत है। साथ ही जनता महागठबंधन मे बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं से त्रस्त हो रही है। बिहार मे निर्माताओं कंपनी तब ही आएगी जब क्राइम पर बिल्कुल लगाम लगेगी । स्थिति सामान्य रहेगी तब निवेशकों भी बिना डर के निवेश कर पाएंगे। ये सिर्फ भाजपा मे संभव है ये बात अब लोगों की समझ मे आने लगी है। वही गुजरात मे भाजपा ने इतिहास रच दिया वहाँ के लोगों का मानना है भाजपा राज्य मे आम जनता इतनी सुविधा मिली है कि वह अपने छत पर सोलर प्लेट लगा कर अपनी बिजली की खपत तो पूर्ण करती ही है सरकार को भी बिजली बेचती है। गुजरात की जनता मुफ्त के किसी स्कीम मे नहीं फसती। बिहार मे ही चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हो ,चाहे गंगा नदी, या बांकी नदीयों पर बन रहे उत्तम पुल हो सब भाजपा वाली एनडीए सरकार में संभव हो पाया था। मौके पर उपस्थित मण्डल महामन्त्री रमण झा ने कहा गुजरात मे औरत 12 बजे रात में सोना, चांदी पहन कर सड़क पर घूमती है। वहाँ लोग को व्यापार करने मे कोई डर नहीं लगता, बीजेपी सरकार में गुजरात का इन्फ्रास्ट्रक्चर बहुत ही बेहतर हुआ है। मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा के मंडल महामन्त्री मोनू कर्ण ने कहा मोदी जी नेतृत्व मे भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, मोदी जी के नेतृत्व मे अपने देश की सेना काफी मजबूत हो गयी है। मौके पर रामानंद मेहता, राज कुमार स्वर्णकार, मनोज स्वर्णकार, विश्व नाथ शाह, शीशीर पाल, सुरेश राउत, विकास पासवान विकास स्वर्णकार, ईनदेरदेव शर्मा, प्रिंस राजपुत, शशीभूशन शर्मा, मनोज पूर्व, बबलू दास, बैजू चौधरी, प्रकाश शर्मा, दिलखुश झा आदि लोग मौजूद थे।

