“भपटियाही में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन”
रिपोर्ट-बिमल भारती, सरायगढ़-भपटियाही
सरायगढ़ भपटियाही प्रखण्ड के बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय, भपटियाही के प्रांगण में बुधवार के दिन प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख विजय कुमार यादव और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के प्रधान सुधीर कुमार यादव, उच्च विद्यालय भपटियाही के सभी शिक्षक, छात्र ,छात्रा मध्य विद्यालय बैसा, मध्य विद्यालय शाहपुर पलार, मध्य विद्यालय पिपराखुर्द, मध्य विद्यालय शिवपुरी, मध्य विद्यालय झाझा, मध्य विद्यालय कटैया, मध्य विद्यालय गोरीपट्टी, मध्य विद्यालय सरायगढ़, मध्य विद्यालय भपटियाही, मध्य विद्यालय नारायणपुर ,मध्य विद्यालय औरही, मध्य विद्यालय दाहुपट्टी सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों से छात्र और छात्राए ने हिस्सा हुए। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच 100 मीटर का गति दौड़ 300 मीटर दौड़, 1 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शार्ट पुट सहित अन्य प्रतियोगिता करा कर उसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत किया गया।

प्रखण्ड प्रमुख ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ता है और उसे अपने जीवन में आगे बढ़ने का संबल मिलता है। प्रतियोगिता के अंत में छात्र छात्राओं के बीच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने पुरस्कार का वितरण किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक विनायक प्रसाद यादव तथा शिक्षक बलराम कुमार के द्वारा किया गया और इस दौरान शिक्षक श्री चंद गुप्ता राजेंद्र प्रसाद साह प्रमोद कुमार झा महेंद्र प्रसाद रंजना कुमारी मीरा कुमारी शत्रुघ्न सरदार ने प्रतियोगिता के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी दी। दिन भर के प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय के छात्र छात्रा का प्रदर्शन छाया रहा। बैशा सहित अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीते ।

