भागलपुर:पीरपैंती में मिनी हाईवा पलटने से खलासी की मौके पर हुई मौत

रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर,: पीरपैंती मे मिनी हाईवा पलटने से दबकर खलासी की मौके पर ही मौत हो गई है, NH 80 मैनी नाला पकड़िया के नजदीक छाई लोड कर भागलपुर की ओर जा रही मिनी हाईवा पलटने से दबकर खलासी की मौत हो गई मृतक खलासी की पहचान छोटू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता स्वर्गीय रुदल यादव घर सलेमपुर लोगों ने बताया कि मिनी है वह को खलासी पीछे की तरफ साइट करवा रहा था अचानक से मिनी हैवा असंतुलित होकर खलासी पर चढ गया आनन फानन मे उपचालक को जेसीबी से निकाला गया घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को थाना लाकर पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर भेज दिया। मृतक खलासी दो भाई थे परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल है, इस घटना पर सलेमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम दास ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की तथा मदद का भरोसा दिलाया

Spread the love