सिमराही में खाद की कालाबाजारी पर नहीं लग रहा लगाम ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर :प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों की दुकानों पर यूरिया खाद की कालाबाजारी धडल्ले से जारी है। खाद और यूरिया विक्रेताओं द्वारा मजबूर किसानों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं, बावजूद विभाग मौन है। जिस कारण लोगों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पीड़ित लोगों का कहना है कि विक्रेता यूनियन बनाकर किसानों को कीमत से अधिक रेट पर यूरिया बेच रहा है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी मामले में उदासीन रवैया बनाए हुआ है। आलम यह है कि यूरिया खरीद रहे किसानों को जबरन अन्य खाद और लिक्विड देकर किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। गुरुवार को व्यापार मंडल में सैंकड़ों किसानों की भीड़ यूरिया खरीदने को लेकर उमड़ी।

जिस कारण विभागीय अधिकारियों पर भी विक्रेताओं के साथ सांठगांठ होने का लोग आरोप लगा रहे हैं।
पीड़ित किसानों का कहना है कि 266 में मिलने वाली खाद 360 से लेकर 400 रुपये में खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। क्षेत्र के हरिपुर, सिमराही, गणपतगंज सहित अन्य जगहों पर खाद दुकानों पर किसानों का शोषण खुले आम हो रहा है। हालांकि मामले में खाद विक्रेता कलाबजारी से इंकार कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि तय कीमत में ही खाद और यूरिया की बिक्री की जा रही है। लोगों में जिम्मेदार पदाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
——-

Spread the love