प्रतापगंज/सुपौल: लैंगिक हिंसा को ले कर हुआ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन ।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज : प्रखंड़ की सुखानगर पंचायत के केसी सरदार टोला में सोमवार को सामाजिक संगठन कासा द्वारा लैंगिक हिंसा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लैंगिक हिंसा पर बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार ने कहा कि स्त्री पुरूष में भेदभाव रखने से महिलाओं का समुचित विकास नहीं हो पाता है और न वे आगे बढ़ पाती हैं। इस विषमता को दूर करने के लिए हम सबों को मिलकर सांगठनिक रूप से एकजुट होकर जेंडर हिंसा को कम करने की आवश्यकता है। आज भी लैंगिक असमानता के कारण
ग्रामीण क्षेत्र लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने के मामले में पिछड़ा हुआ है। समाज में बेटे बेटी को दोयम दर्जे से देखा जाता है। यही कारण है कि महिलाएं हिंसा की शिकार हो रही हैं। कासा के फेसिलेटर हरीनारायण ने कहा कि संस्था ने इस भेदभाव को मिटाने के लिए ग्रामस्तर से लेकर प्रखंड़ स्तर पर जो संगठन बनाया है उसके साथ मिलकर लैंगिक भेद को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्त्री पुरूष में भेदभाव न रहे की भावना को जागृत कर एक समरस समाज निर्माण की आवश्यकता है। लैंगिक असमानता के कारण हीं समाज में
में तरह तरह की हिंसा की घटनाएं हो रही है।
इस मौके पर आशा देवी, पिंकी देवी, अनिता देवी,कामिनी कुमारी, मीरा कुमारी, रंजेश कुमार, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे।

Spread the love