15 दिसम्बर से चालु हो सकती है बथनाहा विराटनगर रेल लाइन
रेल महाप्रबन्धक जोगबनी पंहुच किया निरीक्षण.
:- भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति ने सौपा ज्ञापन.
दिवाकर कुमार/फारबिसगंज
फॉरबिसगंज /एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता कटिहार डीआरएम कर्नल एस के चौधरी तथा अन्य अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से जोगबनी-कटिहार रेल खंड के निरीक्षण के दौरान देर संध्या जोगबनी स्टेशन पहुंच जोगबनी स्टेशन का निरीक्षण किया साथ ही जोगबनी स्टेशन पर अन्य सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों संग बिचार विमर्श किया. इससे पूर्व वे बथनाहा से नवनिर्मित आईसीपी पहुँच रेलवे यार्ड का अवलोकन किया जहा भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति द्वारा विभिन्न मांगों को रखते हुए उन्हें ज्ञापन सौपा गया.
:- रेल यात्री सहजीकरण समिति ने सौपा ज्ञापन:- नेपाल कस्टम यार्ड पहुचे रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता को भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार व सालाहकार महेश साह के द्वारा ज्ञापन पत्र दे कर बाथनाहा भेरियारी के बिच रहे महाभारत कालीन सम्बन्ध को जीवंत करने के लिए व दो देश के बिच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामयण सर्किट के तर्ज पर पर्यटन रेल संचालन सहित जोगबनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ाने व लेने वाले यात्रियों से पार्किंग सेवा छूट करने की ब्यवस्था के साथ ही जोगबनी स्टेशन के सौंदर्यकरण सहित कई और मांगो को उनके समक्ष रखा गया.
:- इंडो नेपाल रेलखंड के जल्द चालू करने की कही बात:– वही जीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा की दिसंबर तक बथनाहा विराटनगर इंडो—नेपाल रेल परियोजना को जहाँ तक रेल लाइनें बिछी है यानी आईसीपी रेलवे यार्ड नेपाल भाग तक चालू करवाने का प्रयास किया जा रहा है. चूँकि नेपाल भाग मे बुधनगर के पास भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर निर्माण कार्य रूका हुआ है लेकिन जहाँ तक निर्माण कार्य पूर्ण है वहां तक यानी बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक ट्रेने चलेगीं. वही उन्होंने कहा की निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह भी था की बिजलीकरण का कार्य है उसे हम जल्द से जल्द खत्म करना चाहते है. उन्होंने कहा की हमारी योजना है की दिसंबर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन जोगबनी तक लाना की हमारी योजना है. साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन में वेटिंग हॉल की सुविधा, शौचालय की सुविधा, मीटिंग हॉल की सुविधा के साथ ही कैंटीन की सुविधा में बढ़ोतरी करना हमारा उद्देश्य है.
:- इम्पोर्टर ने जीएम के समक्ष रखी मांग:– इस दौरान जीएम के समक्ष इम्पोर्टर गजेंद्र ठाकुर सहित अन्य ट्रांसपोर्टरो ने जोगबनी यार्ड के मरम्मत करवाने की बात कही. उन्होंने कहा की बारिश के मौसम में यार्ड में पानी जम जाने के कारन काफी सामान क्षतिग्रस्त हो जाती है. वही उन्होंने कहा की जोगबनी यार्ड को नष्ट ना कर इसे रखा जाए जिससे कि नेपाल सहित भारत के भी ब्यापारी रेल के माध्यम से आसानी अपना माल भेज सके.
:- इन लोगों की रही उपस्थित:- वही इस अवसर पर जीएम के डीसीएम अमर मोहन ठाकुर, सीनियर डीएनसी चंद्रशेखर प्रसाद ,सीनियर डीएओ आरके झा,जेई इलेक्ट्रिक एसके मुर्मू,डीएन 2 जेपी दास, आरपीएफ प्रभारी सीबी साह, जीआरपी के प्रभारी राम बच्चन सिंह, जोगबनी स्टेशन प्रबंधक कमल कुमार बाशुकी, सीजीएस अक्षय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. वही निरीक्षण को लेकर पूरा स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा.

