सिमराही में उचक्कों ने ट्रक से 250 लीटर डीजल पर किया हाथ साफ
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के समीप पुराने सिनेमा हॉल के पास एनएच 57 पर मंगलवार की रात जाम में फंसे एक ट्रक से उचक्कों ने 250 लीटर डीजल पर हाथ साफ कर किया। लगातार ट्रकों से डीजल चोरी होने से वाहन चालकों के बीच दहशत का माहौल है। घटना को लेकर पीड़ित ट्रक चालक ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दिए गए आवेदन में रोहतास सासाराम जिले के दियारा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित सत्यदेव सिंह ने कहा कि वह ट्रक चालक है। एक ट्रक एचआर 55 टी 4562 को पूर्णिया से दिल्ली की ओर लेकर जा रहे थे। इसी क्रम में मंगलवार की रात सिमराही एनएच 57 पर भारी जाम होने के कारण वह साइड में ट्रक खड़ी सो गया। इसी बीच उचक्कों ने ट्रक से 250 लीटर डीजल की चोरी कर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में जांच में घटना कैद हुआ है। जिसका फुटेज उन्होंने लिया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।
————

