सिमराही में अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी ठोकर, गड्ढे में पलटा
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही एनएच 57 पर पुराना सिनेमा हॉल के पास मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को ठोकर मार दी। घटना के बाद ट्रक गड्ढे में जा पलटा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
बताया जाता है कि एक ट्रक बीआर 21जी 2688 किशनपुर से पटना जा रही थी। इसी क्रम में सिमराही एनएच 57 पर ट्रक चालक रामजी सिंह ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक पिकअप को साइड से ठोकर मारते हुए गड्डे में पलट गई।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
———

