सिमराही में एक केस के दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क जाम करने के मामले में दर्ज एक केस के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने सरायगढ़ थाना क्षेत्र के दाहुपट्टी से गिरफ्तार किया।
मामले में बुधवार को राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि बीते दिनों धर्मपट्टी के समीप एनएच 57 की सड़क जाम करने को लेकर दर्ज केस के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के दाहुपट्टी निवासी ललन कुमार मेहता और रामानंद मेहता के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
——

Spread the love