राघोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार भेजा जेल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के लौकहा से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात 390 बोतल शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लौकहा वार्ड नंबर 5 निवासी प्रमोद साह के पास से 390 बोतल नेपाली मार्का की दिलवाले सोफी शराब को बरामद किया। और अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा शराब तस्कर भागने में सफल रहा मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोरोना जांच के बाद जेल भेजा जा रहा है।
——–

Spread the love