सिमराही में अन्यंत्रित बस ने स्कॉर्पियो को मारी ठोकर, चार लोग हुए घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार जेपी चौक एनएच 57 पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने शादी समारोह से लौट रही एक स्कार्पियो को ठोकर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कॉर्पियो में चार लोग घायल हो गए। जिसे लोगों की मदद से किसी तरह स्कॉर्पियो से बाहर निकालकर ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के बनेनिया निवासी छोटू कुमार यादव, संतोष कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश कुमार करजाईन बाजार से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में सिमराही बाजार जेपी चौराहे के एनएच 57 पर सरायगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने स्कॉर्पियो को ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके से बस लेकर चालक फरार होने में सफल हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। इधर, घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———

