सिमराही : कोर्ट के फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कोर्ट के फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट के फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। वारंटियों की पहचान सिमराही वार्ड 2 निवासी ब्रह्मदेव यादव (46), हरिपुर पंचायत वार्ड 2 निवासी हीरा साफी (52) और पिपराही वार्ड 15 निवासी इंदल राम को गिरफ्तार किया।
शनिवार को सभी वारंटियों के कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Spread the love