बाल संरक्षण और दहेज उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत वार्ड 10 के महादलित टोला में गुरुवार को राज्यव्यापी अभियान के तहत बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास मित्र मनिता कुमारी ने किया।
इस दौरान बाल संरक्षण को लेकर किशोर-किशोरियों की एक समूह गठित की गई। सर्वसम्मति से समूह अध्यक्ष शोभा कुमारी चयनित हुई।


वहीं कार्यक्रम को लेकर विकास मित्र मनिता ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बाल विवाह और दहेज प्रथा को खत्म करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण इलाकों में किशोर-किशोरियों की एक समूह गठित कर इलाके के लोगों के बीच बाल संरक्षण को लेकर अभियान चलाने की जानकारी दी गई।


कहा कि बाल मजदूरी बच्चों के उज्जवल भविष्य को खराब करती है। यह हमारे समाज के लिए अभिशाप है इनको समाप्त करने के लिए हम सब को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है।
फिंगलास पंचायत मुखिया प्रकाश कुमार यादव ने कहा कि बाल विवाह और बाल मजदूरी कराना कानून जुर्म है। इसके लिए सजा का प्रावधान है। बाल विवाह से बेटियों को शादी के बाद कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां होती है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा दिलाने की अपील की। मौके पर देवकी देवी श्याम देव ऋषिदेव प्रभु सादा जवाहर लाल राम हरि लाल सादा सियावती कुमारी सहोगिया देवी मनोज कुमार अरविंद कुमार रघुनंदन राम राजेंद्र राम ललित सादा सहित सैकड़ों ग्रामीणों मोजुद रहे ….

Spread the love