राघोपुर में लगातार चौथी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चयनित हुए कमल यादव

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से लगातार चौथी बार राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कमल प्रसाद यादव चुने गए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने अपनी खुशी जाहिर की। कहा कि वह चौथी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं का आभार जताया और अपने पद पर रहकर अपने दायित्व को निभाने का जदयू कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया।

 


जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर प्रो. कमल प्रसाद यादव को चयनित किया गया। मौके पर देवीपुर पंचायत मुखिया रामकुमार उर्फ राम बाबू बैधनाथ प्रसाद यादव मनोज यादव नूर आलम फिगंलास पंचायत सरपंच सुभाष कुमार मधुसूदन यादव लालदेव यादव मानेशवर यादव बेचू यादव सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Spread the love