नरपतगंज में अंडरपास बनने का रास्ता हुआ साफ, खुशी का माहौल।

 

अररिया : नरपतगंज के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि कई वर्षों से जूझ रहे छोटा अंडरपासवे के परेशानी से निजात मिलने का दिलों में आस जगने लगा है। नरपतगंज समूचे बाजार में सिर्फ एक छोटा अंडरपासवे होना बहुत बड़ा परेशानी का सबब बन चुका है, यहां के व्यवसायियों पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। स्थानीय लोगों ने कई वर्षों से अंडरपास बनवाने की मांग की थी, चुनावी मुद्दा भी रहा।
3 फरवरी  को सांसद प्रदीप सिंह के द्वारा सदन में उठाए गए सवाल के जवाब में सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन मंत्री विजय कुमार सिंह ने 4 नवंबर  को पत्र लिखकर सांसद को बताया कि बाजार से गुजरने वाली अंडरपास छोटे गाड़ियों को ध्यान में रख कर   से बनाया गया था जिसमें छोटे गाड़ियों का आवागमन सुरक्षित तरीके से होता है परंतु बड़े गाड़ियों का आवागमन ठप पड़ा रहा‌। मामले से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही बस, ट्रक आदि जैसे बड़े गाड़ियों का गुजरने के लिए आवश्यकतानुसार उचित आकार के अंडरपास  पर स्टडी की जा रही है इसके उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love