करजाईन में बाल दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड के करजाईन थाना क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसी क्रम में मोतीपुर पंचायत के एक निजी विद्यालय सर्वप्रथम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्य अर्पित कर उन्हें याद किया।
वहीं विद्यालय के शैक्षिक निदेशक नीरज कुमार, प्राचार्य अमर ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शैक्षिक निदेशक नीरज कुमार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने की बात कही साथ ही बताया कि एक शिक्षित बच्चा एक सुंदर परिवार का निर्माण कर सकता है। एक सुंदर परिवार एक सुंदर समाज एक सुंदर समाज एक सुंदर राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
इस दौरान छात्र छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता, चम्मच रेस, सुई धागा सहित अन्य कई तरह की प्रतियोगित आयोजित हुई।

Spread the love