सैफगंज में मुखिया दिलीप पासवान की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित
दिवाकर कुमार
फ़ारबिसगंज : प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग के निर्देश पर सैफगंज में सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया दिलीप पासवान कर रहे थे। ग्राम सभा मे मुख्य रूप से आगामी वित्तीय वर्ष में 23-24 में ग्राम पंचायत विकास योजना/ वार्षिक कार्य योजना (GPDP) बनाये जाने के पर चर्चा हुई। मुखिया दिलीप पासवान ने बताया कि आज की ग्राम सभा मे सैफगंज के विकास के लिए आगामी वित्तीय वर्ष पर योजना बनाई गई। ग्राम सभा मे मुख्य रूप से सभी वार्ड सदस्य व सदस्य प्रतिनिधि सहित पंचायत सचिव नारायण प्रसाद ठाकुर,लेखापाल रानी कुमारी,
आवास सहायक निक्की रानी,
कार्यपालक सहायक अभिनव कुमार,
पंचायत रोजगार सेवक प्रदीप झा,कनीय अभियंता चंदन कुमार उपस्थित थे।

