राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड नंबर 3 मे जल जमाव की समस्या से लोगों ने काफी आक्रोश जताई /
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 3 में जल जमाव की समस्या के कारण लोगों को विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक ही स्थान पर इकट्ठे जल से जहां हमेशा दुर्गन्ध फैलती रहती है, वहीं इससे गंभीर बीमारी होने की भी आशंका बनी रहती है। जानकारी देते स्थानीय अशर्फी स्वर्णकार, मनोज चौधरी, महेश्वरी चौधरी, सुनील चौधरी, संजीव महतो, रामचंद्र भगत, बिंदी सादा, गुंदेश्वरी मेहता, बेचन साह, संतोष सादा, सुमित महतो, रामचंद्र चौधरी आदि ने बताया कि पूर्व में लगभग सात साल पहले जल निकासी हेतु नाला का निर्माण करवाया गया था, लेकिन आजतक नाला के माध्यम से जल निकासी नहीं हो सका।

बताया कि अब नाला भी जमीन के अंदर दब गया है। लेकिन लोगों के घरों से आने वाली जल की निकासी का समुचित उपाय नहीं रहने के कारण या तो सड़क पर ही पानी का बहाव शुरू हो जाता है या फिर कहीं भी गहरे जगह पर जल का जमाव शुरू हो जाता है। जानकारी देते अशर्फी स्वर्णकार ने बताया कि कुछ माह पूर्व जल जमाव के कारण उ का बाउंड्री वाल धराशायी होकर गिर गया था। बताया कि कुछ लोगों द्वारा जल निकासी का अपने स्तर से व्यवस्था कर लिया गया है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा अभी भी सड़क पर ही पानी को बहाया जाता है, जिसके कारण पानी एक जगह जाकर इकट्ठा हो जाता है और उससे समाज के लोगों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अब नगर पंचायत बनने के बाद यहां के कार्यपालक पदाधिकारी को इस ओर ध्यान देकर जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था करना चाहिए, ताकि लोगों को जल जमाव से होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।

