अररिया : जिले में 20 नवम्बर को 05 एवं 10 किलोमीटर का “नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन दौड़” का आयोजन

अररिया : जीले में 20 नवम्बर को 05 एवं 10 किलोमीटर का “नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन दौड़” का आयोजन निर्धारित है। जिसके सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सुमन द्वारा मिनी मैराथन के कार्यक्रम से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि मिनी मैराथन 6 बजे पूर्वाहन में प्रारंभ की जाएगी एवं बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग कोटि अनुसार आयोजित की जायेगी। 05 किलोमीटर की दौड़ में दशम वर्ग या 16 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी अपने मूल प्रमाण-पत्र के साथ भाग ले सकेंगे। 10 किमी की दौड़ में किसी भी उम्र के प्रतिभागी दौड़ सकेंगे। 16 वर्ष तक के प्रतिभागी 05 किमी दौड़ में शामिल होने हेतु विद्यालय के प्राधानाध्यापक द्वारा निर्गत पहचान पत्र की छायाप्रति एवं घोषणा-पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया के कार्यालय में दिनांक 18/11/22 तक जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। वहीं
10 किमी की दौड़ में भाग लेने हेतु प्रतिभागी घोषणा-पत्र के साथ पहचान-पत्र की छायाप्रति E-mail के माध्यम से sportsofficerararia@gmail.com पर अथवा उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, अररिया के कार्यालय में दिनांक 18/11/22 तक जमा कर सकते हैं। “नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन” में 05 एवं 10 किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5000, द्वितीय स्थान पर 3000, तृतीय स्थान पर 2000 एवं चतुर्थ स्थान से दशम स्थान तक के प्रतिभागियों को 1000 की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे। “नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन” का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज खेल प्राधिकरण तथा मद्यनिषेध एवं निबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पधाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, कमांडेंट एसएसबी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, प्रखंड विकास पदाधिकारी अररिया, अररिया जिला अंतर्गत सभी खेल संघ के अध्यक्ष सचिव एवं प्रतिनिधि सहित सभी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Spread the love