राघोपुर के करजाईन पंचायत के बसावन पट्टी वार्ड नंबर 2 मैं बुधवार की देर रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग हुए हजारों की छती :

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर :प्रखंड क्षेत्र के करजाईन पंचायत के बसावनपट्टी वार्ड नंबर-2 में बुधवार की देर रात में करीब दो बजे नारायण मंडल एवं सिवन मंडल के रसोई घर में चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग में दो घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में फर्नीचर, घर सहित हजारों रुपये का अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और एसएसबी की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। पीड़ित नारायण मंडल एवं सिवन मंडल नें बताया कि रात में करीब दो बजे अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं एसएसबी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में दो घर, फर्नीचर, बर्तन सहित अन्य सामान लगभग पचास हजार का जलकर राख हो गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया ललिता देवी, विनोद बैठा, अमरनाथ साह आदि लोगों ने प्रशासन से अविलंब पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। इस संबंध में करजाईन थाना और अंचलाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है।

Spread the love