प्रतापगंज/सुपौल : विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य मे पदाधिकारियो के मनमानी के विरुद्ध फूटा लोगो का गुस्सा, काटा बवाल।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

सुरजापुर / प्रतापगंज : बिशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में सर्वक्षण पदाधिकारियों की मनमानी और लापरवाही से परेशान रैयतों ने सुर्यापुर पंचायत सरकार भवन में चल रही जीपीडीपी की बैठक में जम कर बवाल काटा। मंगलवार को पंचायत के मुखिया महानन्द पासवान की अध्यक्षता में जीपीडीपी की बैठक चल रही थी। जिसमें पंचायती राज पदाधिकारी शिल्पा कुमारों सहति जनप्रतिनिधी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित रैयतों ने पंचायत में चल रहे बिशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में सर्वेक्षण पदाधिकारी द्वारा बरती जा रही मनमानी और लापरवाही किया शिकायत उठाया जा रहा था। मुखिया श्री पासवान ने रैयतों से अपील की कि जीपीडीपी की बैठक के बाद आपसबों की शिकायत पर सर्वक्षण पदाधिकारी को बुलाया कर बात की जायेगी। बैठक समाप्ति के बाद जब सरकार भवन मे ही रहे सर्वेक्षण पदाधिकारी को बुलाया गया। लेकिन बैठक में आते हीं अपनी शिकायत सून सर्वेक्षण पदाधिकारी ने आपा खो दिया। उनके इस व्यवहार से रैयतों ने पदाधिकारी के विरूद्ध जमकर बवाल काटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा मशक्कत के बाद रेयतों को समझाया। साथ रेयतों के कड़े रूख को देख सर्वेक्षण पदाधिकारी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ। उसके बाद जनप्रतिनिधियों सहित रेयतों ने निर्णय लिया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है सर्वेक्षण कार्य की कारवाई बंद रखी जायेगी।

लोगो ने लगाए रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप।

रैयतों ने कहा कि सर्वे के नाम पर सिर्फ पैसे की लूट की जा रही है.  किसी को 20 डिसमिल  भूमि के स्थान पर 54 डिसमिल में परिवर्तित किया जाता है तो एक रैयत की दो बीघा भूमि को 5 बीघे में परिवर्तित किया जा रहा है।  ये लोग बैठे-बैठे लोगों से रंगदारी वसूलने का काम कर रहे हैं.  औऱ लोग बेवजह भागते रहते हैं।  

 

Spread the love